संभल, अभिव्यक्ति न्यूज। Sambhal में Shahi Jama Masjid के लिए रविवार को फिर सर्वे करने पहुंची टीम को देखकर लोगों का गुस्सा भड़क गया। Shahi Jama Masjid के बाहर एक हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जुट गई। नारेबाजी करती हुई भीड़ अचानक उग्र हो गई और पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने बिगड़ते हालात संभालने की कोशिश तो भीड़ ने आगजनी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज करने के साथ ही आंसू गैस के गोले फेंके। पथराव में डिप्टी कलेक्टर समेत कई पुलिस कर्मी जख्मी हो गए हैं। संभल में तनाव और आक्रोश को देखते हुए आसपास के जिलों से भी फोर्स बुला लिया गया है। डीएम-एसपी भी संभल में ही कैंप करके स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

सुबह-सुबह सर्वे को पहुंची टीम देखकर भड़का लोगों में गुस्सा

Sambhal के डीएम और एसपी के साथ रविवार की सुबह लगभग छह बजे सर्वे के लिए टीम Shahi Jama Masjid पहुंची थी। सुबह से ही शुरू होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जामा मस्जिद के बाहर जुटनी शुरू हो गई। पुलिस ने पहले से ही बाहर बैरीकेडिंग कर रखी थी। कुछ ही देर में जामा मस्जिद के बाहर एक हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ भी जामा मस्जिद के अंदर जाने की जिद करने लगी। रोकने पर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने हटाने की कोशिश की तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव शुरू होते ही मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी भाग खड़े हुई। इसके बाद भीड़ ने तोड़ फोड़ करते हुए आगजनी कर दी। कई गाड़ियों में आग लगा दी।

उग्र भीड़ ने फूंक दिए कई वाहन, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

भीड़ के तेवर देखकर आनन-फानन में आसपास के थानों से अतिरिक्त फोर्स मौके पर बुलाया गया। इस दौरान भीड़ आगजनी पर उतारू हो गई। पथराव करके भीड़ ने कई वाहन तोड़ दिए और कुछ वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पहले लाठी चार्ज किया, लेकिन पथराव कर भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद भीड़ को मौके से खदेड़ा गया। संभल के हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और पुलिस के साथ पीएसी ने मोर्चा संभाल रखा है। तनाव को देखते हुए आसपास के जिलों से भी भारी फोर्स बुला लिया गया है।

संभल में पथराव में डिप्टी कलेक्टर समेत कई पुलिस कर्मी जख्मी

उग्र भीड़ के पथराव में डिप्टी कलेक्टर समेत कई पुलिस कर्मी जख्मी हो गए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में कराया गया है। अचानक भीड़ के उग्र हो जाने से पुलिस-प्रशासन को हालात संभालने में मुश्किल आई। पुलिस कर्मी जब तक भीड़ को नियंत्रित करते तब तक पत्थर लगने से कई लोग जख्मी हो गए थे। इन सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। संभल एसपी कृष्ण कुमार ने खुद गन उठाई और भीड़ को ललकारा। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने आगे बढ़कर मोर्चा संभाला और हालात पर काबू पाया।

जामा मस्जिद का यह है मामला
हिंदू पक्ष की ओर से न्यायालय में वाद दायर करके Sambhal की Shahi Jama Masjid को हरिहर मंदिर होने का दावा किया है। इस वाद को दायर करने में वादीगण में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता हरिशंकर जैन, पर्थ यादव, महंत ऋषिराज गिरि, राकेश कुमार, जीतपाल सिंह यादव, मदनपाल, वेदपाल और दीनानाथ शामिल हैं। हरिशंकर जैन के बेटे विष्णु शंकर जैन इस मामले में अधिवक्ता के तौर शामिल हैं। वाद की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने शाही जामा मस्जिद के सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर दिया है। कोर्ट कमिश्नर ने मंगलवार को संभल की शाही जामा मस्जिद पहुंचकर सर्वे भी किया था। करीब दो घंटे तक वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई थी। कोर्ट कमिश्नर को 29 नवंबर को न्यायालय में रिपोर्ट पेश करनी है। इसके लिए कोर्ट कमिश्नर रविवार को सुबह दुबारा सर्वे के लिए पहुंचे थे।

सर्वे पूरा हुआ, सर्वे टीम को सुरक्षित पहुंचाया : डीएम

संभल के डीएम रांजेंद्र पैंसिया ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर कराया जा रहा Shahi Jama Masjid का सर्वे पूरा हो गया है और सर्वे टीम को सुरक्षित निकाल कर सुरक्षित पहुंचा दिया है। स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। पथराव में जो लोग शामिल रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा। उधर, हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर सुबह 7.30 से 10.00 बजे सर्वे की कार्रवाई की गई। वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी हो चुकी है। सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। कोर्ट कमिश्नर अपनी रिपोर्ट 29 नवंबर को कोर्ट के सामने प्रस्तुत करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *