Mathura, Abhivyakti News : संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम केली कुंज ने भक्तों से अपील की है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पिछले कुछ दिनों से उनकी रात्रि पदयात्रा बंद है, इसलिए सभी भक्तों से अनुरोध है कि रात में महाराज जी के दर्शन के लिए रास्ते में खड़े न हों। उल्लेखनीय है कि स्वामी प्रेमानंद महाराज के हजारों भक्त उनके दर्शन के रात में ही पदयात्रा के रास्ते में खड़े हो जाते हैं। पिछले दिनों भी स्वास्थ्य कारणों से प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा रोकनी पड़ी थी। रात्रि पदायात्रा रोके जाने से स्वामी प्रेमानंद महाराज के भक्तों में निराशा है और वह उनके दर्शन प्राप्त करने से वंचित हो रहे हैं।
रात भर परेशान नहीं होंगे प्रेमानंद महाराज के भक्तगण
केली आश्रम की इस अपील के बाद आश्रम के लोगों का मानना है कि पिछले कई दिनों से प्रेमानंद महाराज पदयात्रा पर नहीं निकल रहे थे और भक्त रात-रात भर उनकी पदयात्रा में शामिल होने के लिए इंतजार कर रहे थे। अब भक्त रात को महाराज जी का इंतजार करके परेशान नहीं होंगे। प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा में शामिल होने के लिए रात भर उनका इंतजार करते हैं। स्वामी प्रेमानंद महाराज भोर में पदयात्रा प्रारंभ करते हैं। उनके सहज आशीर्वाद के लिए बड़ी संख्या में भक्त इस रात्रि पदयात्रा में शामिल होते हैं।
स्वास्थ्य कारणों से पहले भी रोकी गई थी प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा
प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा कुछ दिन पहले भी स्वास्थ्य कारणों के चलते स्थगित की गई थी। यात्रा स्थगित होने के बाद उनके भक्त निराश हो गए थे। पांच दिन के बाद प्रेमानंद महाराज ने सुबह 4 बजे से यात्रा शुरू की थी, लेकिन एक बार फिर प्रेमानंद महाराज की रात्रि यात्रा स्थगित कर दी गई है। बताया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज को चलने में दिक्कत हो रही है। इसी वजह से अब फिर से उनके रात्रि दर्शन को बंद कर दिया गया है।
प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा में शामिल होते थे हजारों भक्त
प्रेमानंद महाराज रोजाना रात्रि दो बजे से पदयात्रा शुरू करते थे। इस रात्रि पदयात्रा में रोजाना हजारों की संख्या में उनके भक्त शामिल होते थे। यह परिक्रमा केलि कुंज आश्रम पर समाप्त होती थी, लेकिन अब उनके स्वास्थ्य में दिक्कत होने की वजह से फिलहाल यात्रा रोक दी गई है और भक्तों से कहा गया है कि वे रात में उनके दर्शन के लिए परेशान न हों। आश्रम के इस आग्रह से प्रेमानंद महाराज के भक्तों में काफी निराशा है। वह प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, जिससे रात्रि पदयात्रा पुन: शुरू हो सके और वह अपने गुरु के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।
इसे भी पढ़ें : कार्रवाई : संभल के एसपी ने चर्चित CO अनुज चौधरी का किया चन्दौसी तबादला, कई अन्य भी बदले