मुरादाबाद। संभल जिले की चन्दौसी निवासी नाबालिग मॉडल को लिफ्ट देकर गाजियाबाद के तीन युवकों ने चलती कार में गैंग रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि रास्ते में कोल्डड्रिंक में नशा देकर बेहोश करने के बाद चलती कार में शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी युवक पीड़िता को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल में छोड़कर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक युवक गैंगरेप पीड़िता का पहले से परिचित है उसी ने लिफ्ट देने का झांसा दिया था।

जयपुर से लौटते समय दिल्ली में थी लिफ्ट

जिला संभल के चंदौसी थाना क्षेत्र के गांव निवासी 17 साल की किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह पांच अप्रैल को जयपुर में आयोजित मॉडलिंग इवेंट में हिस्सा लेने गई थी। वहां से लौटते समय दिल्ली के धौलकुआं मेट्रो स्टेशन के बाहर मुरादाबाद जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। पीड़िता के अनुसार उसी समय गाजियाबाद के वेब सिटी थाना क्षेत्र के लालकुआं निवासी भरत सिंह अपने साथी गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना के लाल क्वार्टर निवासी अनिल और पुराना बस अड्डा मालीवाड़ा निवासी सोनू कार लेकर वहां आ गया। पीड़िता के अनुसार वह भरत को जानती थी, क्योंकि उसने पहले भी पीड़िता का फोटोशूट कराया था। कार रोकते ही भरत ने पीड़िता से पूछा कहां जा रही है तो उसने मुरादाबाद जाने के लिए बस का इंतजार करने की बात बताई। इस पर आरोपियों ने कहा कि वह भी मुरादाबाद जा रहे हैं और उसे छोड़ देंगे।

रास्ते में पिला दी नशीली कोल्ड डिंक
पीड़िता के अनुसार आरोपियों के कहने पर वह कार में बैठ गई। आरोपियों ने रास्ते में एक होटल से खाना और कोल्डड्रिंक लिया। कार में ही पीड़िता ने कोल्डड्रिंक पी। इसके बाद उसे नशा होने लगा। उस समय आरोपी सोनू कार चला रहा था। पीड़िता के अनुसार आरोपी भरत और अनिल ने चतती कार में उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि बाद में तीनों आरोपी उसे लेकर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल में ले गए। वहां आरोपियों ने पहले से ही कमरा बुक कर रखा था। होटल में पीड़िता को छोड़कर तीनों आरोपी भाग निकले।

एसएसपी मुरादाबाद बोले, तीनों आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद के एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि चंदौसी निवासी किशोरी ने गाजियाबाद के तीन युवकों पर कार में लिफ्ट देकर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *