प्रयागराज, अभिव्यक्ति न्यूज। सनातन संस्कृति के सबसे बड़े मानव समागम Prayagraj Mahakumbh में उमड़ रहे आस्था और श्रद्धा के महासागर में सोमवार को President Draupadi Murmu का भी आगमन हुआ। भारत की दूसरी महिला और पहली आदिवासी President Draupadi Murmu ने Prayagraj Mahakumbh में मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की त्रिवेणी के पावन संगम में पुण्य की डुबकी लगाकर पूरी दुनिया को एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

संगम के जल में अर्पित किया अक्षत, नैवेद्य, पुष्प और फल, आरती भी उतारी
Prayagraj Mahakumbh में President Draupadi Murmu ने पहुंची वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूरी आस्था के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान किया। पावन डुबकी लगाने से पहले राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम में पुष्प और नारियल अर्पित किया और भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर प्रणाण किया। President Draupadi Murmu ने मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की अराधना करते हुए एक के बाद एक कई बार पवित्र जल में डुबकी लगाई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण और श्लोकों के बीच उन्होंने संगम स्थल पर पूजा-अर्चना की और संगम की आरती भी उतारी। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

परिवार संग पहुंची President Draupadi Murmu ने विधिवत किया पूजन अर्चन
त्रिवेणी संगम पर डुबकी लगाने से पहले President Draupadi Murmu ने सपरिवार विधिवत पू्जा अर्चना की। संगम में त्रिवेणी के पवित्र जल में उतरने से पहले President Draupadi Murmu ने सबसे पहले पूर्ण आस्था के साथ जल को स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और फिर पवित्र जल में फूल माला और नारियल अर्पित कर समस्त राष्ट्र की समृद्धि और शांति की मनोकामना की। इसके बाद उन्होंने भगवान सूर्य की अराधना की और अर्घ्य देकर प्रणाम किया।

President Draupadi Murmu ने एक-एक कर कई डुबकियां लगाईं
President Draupadi Murmu ने पूरी श्रद्धा के साथ संगम में एक के बाद एक कई डुबकियां लगाईं। स्नान के बाद उन्होंने पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन भी किया। President Draupadi Murmu ने वैदिक मंत्रों और श्लोकों के बीच संगम त्रिवेणी का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने अक्षत, नैवेद्य, पुष्प, फल और लाल चुनरी अर्पित की। इसके बाद उन्होंने संगम स्थल पर तीनों पावन नदियों की आरती भी उतारी। वहां मौजूद तीर्थ पुरोहित ने President Draupadi Murmu को कलावा बांधकर अभिनंदन किया।

प्रयागराज पहुंचने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने President Draupadi Murmu का किया स्वागत
President Draupadi Murmu के सोमवार सुबह प्रयागराज पहुंचने पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। यहां से President Draupadi Murmu अरैल घाट पहुंचीं, जहां से क्रूज पर सवार होकर वह त्रिवेणी संगम पहुंचीं। इस दौरान President Draupadi Murmu ने डेक पर खड़े होकर नौका विहार का आनंद भी लिया और अपने हाथों से पक्षियों को दाना खिलाया। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें Prayagraj Mahakumbh के आयोजन और इससे जुड़ी अनेक व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी।
इसे भी पढ़ें : Mahajam in Prayagraj Mahakumbh, Prayagraj से लेकर एमपी बॉर्डर तक फंसे लोग, 72 घंटों से vehicles crawling
