प्रयागराज, अभिव्यक्ति न्यूज। Prayagraj Mahakumbh में फिल्म अभिनेत्री Mamta Kulkarni को महामंडलेश्वर बनाये जाने के बाद से Kinnar Akhara में शुरू हुआ घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। Kinnar Akhara में विवाद इतना गहरा गया कि शुक्रवार को Kinnar Akhara के संस्थापक अजय दास ने फिल्म अभिनेत्री Mamta Kulkarni को उनके पद से हटा दिया। Kinnar Akhara की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी उनके पद से हटा दिया गया। अखाड़े के संतों की आपत्ति के बाद यह कार्रवाई की गई। आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने भी इस कार्रवाई पर पलटवार करते हुए गंभीर आपत्ति जताई और अजय दास को मानहानि का नोटिस देने की बात कही है।

Mamta Kulkarni को महामंडलेश्वर बनाने के बाद उपजा विवाद

Prayagraj Mahakumbh में फिल्म अभिनेत्री Mamta Kulkarni को Kinnar Akhara का महामंडलेश्वर बनाये जाने के बाद से संतों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। ऋषि अजय दास ने कम्प्यूटर बाबा के शिविर में शुक्रवार को प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि उज्जैन कुंभ के दौरान 2015-16 में Kinnar Akhara की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को धर्म प्रचार और किन्नर समाज के उत्थान के लिए जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने देशद्रोह की आरोपी को अखाड़ा का महामंडलेश्वर बना दिया। उन्होंने मीडिया के समक्ष एक पत्र भी जारी किया। इसमें कार्रवाई किये का तर्क दिया गया है।

आचार्य महामंडलेश्वर बोलीं – कौन हैं उन्हें निकालने वाले अजय दास

Kinnar Akhara की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि जिन लोगों को Mamta Kulkarni के महामंडलेश्वर बनने पर एतराज है वह आकर महामंडलेश्वर ममता नंद गिरि से शास्त्रार्थ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ममता पिछले 23 वर्ष से सनातन धर्म में है और वह साधना कर रही हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहां कि अगर Mamta Kulkarni इस्लाम में चली जातीं तो यह लोग क्या और कैसे बोलते।

Kinnar Akhara से निकाले जा चुके हैं अजय दास

Kinnar Akhara की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने मीडिया के सामने पलटवार करते हुए कहा कि अजय दास Kinnar Akhara में नहीं है, बल्कि उनके गलत कृत्य की वजह से Kinnar Akhara ने उज्जैन कुंभ के बाद वर्ष 2016 में निकाल दिया था। उन्होंने कहा कि अजय दास को 10 करोड़ रुपये के मानहानि की नोटिस दी जा रही है। उन्होंने कहा कि Kinnar Akhara के संस्थापक महंत दुर्गा दास हैं जो Kinnar Akhara का कार्य संभालते हैं।

इसे भी पढ़ें : Prayagraj Mahakumbh : CCTV footage और topography के आधार पर होगी Mauni Amavasya हादसे की सघन जांच

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *